Latest News

Chandigarh University Case: वायरल केस से डरी छात्राएं बोलीं- हॉस्टल प्रशासन ने पैसे देकर मीडिया-पुलिस को वापस भेजा, हम भी सेफ नहीं

Chandigarh University Case: मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद खबर आई कि 8 छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की है और इनमें से एक की हालत नाजुक है। हालांकि, यूनिवर्सिटी इससे इनकार कर रही है।

Chandigarh University Case: वीडियो बनाने वाली छात्रा से हॉस्टल में लड़कियों ने ही पूछताछ की है। इसका भी एक वीडियो सामने आया है। आरोपी छात्रा का कहना है कि उसने ये वीडियो दबाव में बनाया, ज्यादा सवाल होने पर वो अपने फोन में एक लड़के का फोटो दिखा रही है।

पुलिस के मुताबिक, ये लड़का उसका बॉयफ्रेंड है और शिमला का रहने वाला है। उसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। पुलिस ने यह भी कहा कि छात्रा ने केवल अपना वीडियो लड़के को भेजा था। दूसरी लड़कियों का नहीं।

Chandigarh University Case: वीडियो सामने आने के बाद चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में शनिवार-रविवार की रात भारी हंगामा शुरू हो गया, जो अब तक जारी है। छात्राएं और उनके परिजन प्रदर्शन कर रहे हैं।

पुलिस जहां यह कह रही है कि लड़की ने अपना ही वीडियो भेजा, वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि लड़की ने कई आपत्तिजनक वीडियो भेजे हैं और उन्होंने कड़े एक्शन का आश्वासन भी दिया है। पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि मामले की उच्च स्तरीय जांच होगी। 

आरोपी लड़की ने एक लड़के की फोटो मोबाइल पर दिखाई, हम यहां उसकी वायरल फोटो और लड़की के साथ हुई चैट दिखा रहे हैं…

3 बड़े अपडेट्स…

  • उस लड़के की तलाश में पुलिस की टीम शिमला भेजी गई है, जिसने वीडियो सोशल मीडिया पर डाला।
  • यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्राओं की खुदकुशी की बात से इनकार किया है पर पुलिस ने इस पर कोई बयान अभी नहीं दिया है।
  • SSP ने कहा कि आरोपी लड़की ने सिर्फ अपना वीडियो दोस्त को भेजा, पर अरविंद केजरीवाल ने कहा- लड़की ने आपत्तिजनक वीडियो वायरल किए। पीड़ित बेटियां हिम्मत से काम लें। दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी।

इस पूरे मामले को सिलसिलेवार ढंग से समझिए…

1. वीडियो के बारे में जानकारी कैसे लगी

Chandigarh University Case: जिन छात्राओं के वीडियो वायरल हुए और जिसने वायरल किए, वो सभी एमबीए में पढ़ती हैं। आरोपी छात्रा लंबे समय से वीडियो बना रही थी और अपने दोस्त को भेज रही थी। उसने ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। एक छात्रा ने सोशल मीडिया पर ये वीडियो देखा और उसके बाद हंगामा शुरू हुआ।

2. आरोपी छात्रा ने क्या कहा

Chandigarh University Case: जब हॉस्टल वॉर्डन ने आरोपी लड़की से पूछताछ की तो उसने कहा कि मैंने एक लड़के को ये वीडियो भेजे हैं। छात्रा ने कहा कि वो उस लड़के को नहीं जानती है। वॉर्डन के कई बार पूछने पर भी लड़की ने नहीं बताया कि लड़के से उसका क्या रिश्ता है और वो कौन है। उससे पूछा गया कि कबसे ये वीडियो बना रही है, उसका भी जवाब छात्रा ने नहीं दिया। वह बार-बार कहती रही कि गलती हो गई है और आगे ऐसा नहीं करूंगी।

3. जिन छात्राओं के वीडियो बनाए गए उनकी जुबानी पूरी कहानी


Chandigarh University Case: सोशल मीडिया पर यूनिवर्सिटी की एक छात्रा का वॉयस मैसेज भी वायरल हो रहा है। अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस मैसेज में एक लड़की कह रही है- एक लड़की ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी है। शुरू में कह रहे थे कि 4 लड़कियों के साथ ऐसा हुआ है। अब पता चला है कि 60 प्लस लड़कियों के वीडियो वारयल हुए हैं। डी ब्लॉक, सी ब्लॉक, बी ब्लॉक सभी ब्लॉक्स की लड़कियों के वीडियो बनाए जा रहे हैं। जिस लड़की ने ये काम किया है, उसे बंद करके रखा है। अथॉरिटी जो हैं, वॉर्डन हैं, वो इस पूरे मामले को दबाने की बात कर रहे हैं। हम लोग सुबह से धक्के खा रहे हैं। हमसे कहा जा रहा है कि बात दबा दो।

4. यूनिवर्सिटी की लड़कियों का रिएक्शन


Chandigarh University Case: इस वीडियो का सामने आने के बाद सभी छात्राएं हॉस्टल खाली कर बाहर आ गई। उन्होंने ‘वी वांट जस्टिस’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। छात्राओं ने पूरी यूनिवर्सिटी को घेर लिया। यह देख सुरक्षा कर्मियों ने यूनिवर्सिटी के गेट बंद कर दिए। तुरंत पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने छात्राओं को शांत करने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस की पीसीआर टीमों की गाड़ियां पलट दी। पुलिस को उन्हें शांत करने के लिए लाठीचार्ज भी करना पड़ा। जिसके बाद वहां भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।

आरोपी छात्रा ने हॉस्टल में लड़कियों को अपने साथी लड़के की फोटो दिखाई

Chandigarh University Case: हॉस्टल में लड़कियों ने आरोपी छात्रा से पूछा कि उसने ये वीडियो क्यों बनाई। क्या उसपर कोई दबाव था? लड़कियों ने कहा कि अगर अभी तुमने सच बता दिया तो मामला यहीं खत्म हो जाएगा। तुम्हारे खिलाफ पुलिस शिकायत नहीं होगी। इस पर आरोपी छात्रा ने पहले तो कहा कि जिस लड़के ने उसे वीडियो बनाने को कहा था, वह उसे नहीं जानती है। जब लड़कियों ने उसे बार-बार कहा कि सच बता दो, तो तुम बचा जाओगी, तो आरोपी लड़की ने अपने फोन में लड़के का फोटो दिखाया। हालांकि अभी तक पूरी जानकारी नहीं मिली है कि इस लड़के से आरोपी लड़की का क्या संबंध है और वह उसे वीडियो क्यों भेजती थी।

6. पुलिस, प्रशासन, महिला आयोग और सरकार का स्टैंड

Chandigarh University Case: यूनिवर्सिटी में हालात संभालने की कोशिश की जा रही है। पुलिस बल तैनात है। यह लड़की भी हिमाचल की है और लड़का भी वहीं का है। पुलिस शिमला में रहने वाले आरोपी दोस्त को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर चुकी है। लड़की को हिरासत में ले लिया गया है। पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं खुद जाकर पता करूंगी कि पूरा मामला क्या है? शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि हम इस मामले में सख्त कार्रवाई करेंगे।

Chandigarh University Case: यूनिवर्सिटी ने कहा कि लड़िकयों के आपत्तिजनक वीडियो बनाने की जो बात है, वो पूरी तरह से झूठ और निराधार है। ऐसा कोई आपत्तिजनक वीडियो अभी तक नहीं मिला है। केवल आरोपी एक लड़की का वीडियो मिला है, जो उसने अपने बॉयफ्रेंड से शेयर किया है।

7. अब तक की जांच में क्या मिला, पढ़िए SP का पूरा बयान


Chandigarh University Case: SSP विवेकशील सोनी ने बताया- लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसका मोबाइल ले लिया गया है। लड़की ने जो वीडियो अपने बॉयफ्रेंड को भेजा, वो उसका खुद का है। दूसरी लड़कियों का वीडियो नहीं है। जब वह वीडियो भेज रही थी, तब हॉस्टल की अन्य लड़कियों ने भी देख लिया। आरोपी लड़की और उसका बॉयफ्रेंड लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। विवेकशील सोनी ने कहा कि महिला वार्डन से गलती से कहा था कि दूसरी लड़कियों की इज्जत का ख्याल रखना था। आरोपी ने किसी दूसरी लड़की का वीडियो बनाया ही नहीं है।

जिन छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। सुसाइड की बात से यूनिवर्सिटी प्रशासन इनकार कर रहा है, पर पुलिस ने इस पर कुछ नहीं कहा है।

Nity

Recent Posts

Indian Army Day in Hindi: 15 जनवरी को क्यों मनाया जाता है भारतीय सेना दिवस, इतिहास जाने

Indian Army Day in Hindi: 15 जनवरी का दिन भारत के लिए अहम दिन होता…

4 months ago

National Youth Day: नेशनल युवा दिवस कब और क्यों मनाया जाने लगा, जानिए इसका इतिहास।

National Youth Day: राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद जन्म दिवस) National Youth Day: हर वर्ष…

4 months ago

Gadi Ke Number Se Malik Ka Name गाड़ी नंबर से मालिक का नाम जानें, घर बैठे चेक करें

Gadi Ke Number Se Malik Ka Name गाड़ी नंबर से मालिक यहां से घर बैठे…

4 months ago

Kabir Saheb Nirvan Diwas: कबीर जी ने पाखंडवाद का पर्दाफाश कर, दिया प्रेम और सद्भावना का संदेश

Kabir Saheb Nirvan Divas: कबीर परमेश्वर निर्वाण दिवस: यह परमात्मा की ही दया है कि…

4 months ago

Makar Sankranti Hindi: कब है मकर संक्रांति?, दान करने का सही समय

Makar Sankranti Hindi: हिन्दू धर्म में मकर संक्रांति त्योहार का बहुत ही ज्यादा महत्व है. इस…

4 months ago

Weather Update: दिल्ली की ठंड ने नैनीताल को भी छोड़ा पीछे, शीतलहर का कहर

Cold Wave In Delhi: दिल्ली में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है. यहां पहाड़ों…

4 months ago

This website uses cookies.