Divya Dharm Yagya Diwas 2023

Divya Dharm Yagya Diwas 2023: दिव्य धर्म भंडारे की वास्तविक कथा?

Divya Dharm Yagya Diwas आज से लगभग 600 वर्ष पहले परमेश्वर कबीर जी जब काशी में अवतरित हुए थे। तब दिल्ली के बादशाह सिकंदर लोदी के पीर शेखतकी कबीर जी से अत्यधिक इर्ष्या करते थे। कबीर साहेब जी की कई बार अलग-अलग तरीके से परीक्षाएं भी ली गई कि क्या वह सच्चे संत हैं या नहीं? सच्चे संत साबित होने के बाद भी विश्वास नही माना और इर्ष्या वश कबीर साहिब जी के नाम से सभी साधु संतों को निमंत्रण पत्र भेजा गया कि कबीर साहिब जी भंडारा करेंगे।

पूरे भारतवर्ष में निमंत्रण भेजा गया और उसमें लिखा था कि भोजन के बाद एक-एक स्वर्ण मुद्रा और एक कंबल दिया जाएगा। भोजन के साथ 7 तरह की मिठाई बनाई जाएगी और जाने वाले को सूखा सीधा भी दिया जाएगा। अधिक से अधिक लोग इस भंडारे में आए। कबीर साहेब अंतर्यामी थे।

वह अन्य केशव बंजारे का वेश धारण करके अमर लोक यानि सतलोक से नो लख बोरी में भंडारा सामग्री बेलो पर रखकर व एक लाख सेवादारों के साथ कांशी नगर आए। केशव बंजारे रूप में आए परमात्मा ने काशी नगर में अद्भुत भंडारे का आयोजन किया। चाहे कितना भी खाओ कोई रोक टोक नहीं, वहा मिठाई, लड्डू, जलेबी, चावल, खीर, हलवा, आदि कढ़ाहो के ढेर की ढेर लगे थे।

कुछ समय बाद कबीर साहेब, संत रविदास जी और सिकंदर लोधी भी भंडारे में आ गए। भंडारे में उपस्थित लोग आश्चर्यचकित रह गए की यह कबीर सेठ है जिसने इतना बड़ा धर्म भंडारा किया है। दोनो रूपो में उपस्थित परमात्मा ने सभी श्रुधालुओ, संतो व भक्तो के समक्ष प्रश्न-उत्तर किए।

तथा 24 घंटों तक सत्संग किया। वहा लाखो भक्तो ने तत्वज्ञान समझकर अपनी नक़ली साधना त्यागकर पूर्ण परमात्मा कबीर साहेब जी से नाम दीक्षा ली।
यह भी पढ़े : कैसे असंभव सा दिखने वाला भंडारा कबीर परमात्मा ने संभव किया?

Divya Dharm Yagya Diwas 2023 : दिव्य धर्म भंडारा अभी नवंबर माह में आयोजित किया जा रहा है। जब पूर्ण परमात्मा कबीर साहेब जी आज से 600 वर्ष पूर्व इस धरती पर प्रकट हुए तथा लोगों को सतभक्ति देकर अनेकों सुख प्रदान किए थे।

तब परमेश्वर को हम जीवात्माओं के समक्ष स्वयं परमेश्वर सिद्ध करने के लिए अनेकों लीलाएं व चमत्कार करने पड़े। काशी नगर में तीन दिवसीय अखंड भंडारे (Divya Dharm Yagya Diwas) का आयोजन कर 18 लाख साधु-महात्माओं को चौबीसों घण्टे मोहन भोजन करवाया। इसी उपलक्ष्य में संत रामपाल जी महाराज जी के सानिध्य में तीन दिवसीय अद्भुत भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। जिसे दिव्य धर्म यज्ञ भंडारा कहा जाता है।

Divya Dharm Yagya Diwas 2023 : दिव्य धर्म यज्ञ दिवस कब है?

26 से 28 नवंबर 2023 को  संत रामपाल जी महाराज के आश्रम में होते रहते हैं। यह कार्यक्रम संत रामपाल जी महाराज जी के पावन सानिध्य में 26 नवंबर से 28 नवंबर 2023 तक आयोजित किया जा रहा है। इस विशाल धर्म भंडारे में तीन दिनों तक संत गरीबदास जी महाराज जी की अमरवाणी का अखंड पाठ और अखंड ज्योति यज्ञ किया जाएगा।

जिसमें संपूर्ण विश्व को इस धर्म यज्ञ में सम्मिलित होने का न्यौता दिया गया हैं। आप सभी सादर आमंत्रित हैं यहां सब सुविधा निशुल्क है। हर धर्म जाति मजहब का व्यक्ति यहां आ सकता है।

Divya Dharm Yagya Diwas 2023: दिव्य धर्म भंडारे की तेयारियां

भंडारे की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है संत रामपाल जी द्वारा आयोजित यह भंडारा 10 आश्रमों में होगा। जहां लाखों श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। उनके लिए खाने-पीने, रहने की बहुत ही अच्छी व्यवस्थाएं करने के लिए अभी से तैयारियां जोरों शोरों पर है। समागम की तैयारी एक महीने तक चलती है।

https://www.jagatgururampalji.org/images/divya-dharma-yagya-diwas-hindi-latest-photo.jpg

Divya Dharm Yagya Diwas 2023: देशी घी से बने स्वादिष्ट मिष्ठान।

इस अवसर पर सभी 10 आश्रमों में पूरा भजन देसी घी में बनाया जाएगा। लाखों लोगों के लिए यहां लड्डू प्रसाद और हलवा प्रसाद बनाएंगे। समागम में दूर-दूर से लाखों श्रद्धालु आते हैं उन्हें देसी घी से बना भोजन वितरित किया जाता है। जब वह भंडारे से अपने घर की ओर प्रस्थान करते हैं तो उनके साथ में भोजन पैक करके दिया जाता है।

Divya Dharm Yagya Diwas 2023: अन्य विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे

विशाल सत्संग समारोह:
यहाँ आए श्रद्धालुओं के लिए इन आश्रमों में विशाल सत्संग पंडाल बने हैं। जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु बैठ सकतें हैं। इस दिव्य समागम में आए श्रद्धालुओ को प्रोजेक्टर के माध्यम से तीनों दिन तक सत्संग वचनों का रसपान कराया जाएगा।
नि:शुल्क नाम दीक्षा:
सभी आश्रमों में सत्संग वचनों से प्रेरित होकर नाम दीक्षा लेने वाले श्रद्धालुओ के लिए नि:शुल्क नाम दीक्षा की विशेष व्यवस्था रहेगी। सभी सतलोक आश्रमों में अलग से नाम दीक्षा केंद्र बनाए गए है जहाँ नाम दीक्षा दिलाई जाती है।
सामूहिक दहेज मुक्त रमैणी विवाह कार्यक्रम:
समाज में दहेज़ जैसी सामाजिक कुरूति को समाप्त करने हेतु संत रामपाल जी महाराज जी द्वारा संचालित आश्रमों में प्रतिवर्ष सामूहिक दहेज़ मुक्त रमैणी विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं l इस बार 8 नवंबर को यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें अमरग्रंथ साहिब से “असुर निकंदन रमैणी” के माध्यम से 17 मिनट में दहेज मुक्त विवाह संपन्न कराएं जायेंगे।
रक्तदान शिविर (Blood Donation Camps):
संत रामपाल जी महाराज जी के शिष्यों द्वारा अनेकों समाज सुधारक कार्य भी किए जाते हैं। दिव्य धर्म यज्ञ के उपलक्ष्य में सभी आश्रमों में रक्तदान शिविर 8 नवम्बर को लगाया जायेगा। देखा गया है कि संत जी के अनुयायी समाज सेवा के नेक कार्यों में बढ़चढकर हिस्सा लेते है जिसको मद्देनजर रखते हुए संत रामपाल जी के अनुयायियो द्वारा इस समागम में सैकड़ों यूनिट रक्तदान करने की संभावना है।

Divya Dharm Yagya Diwas 2023: कहाँ कहाँ पर आयोजित किया गया है दिव्य धर्म भंडारा?

  • केशव बंजारे के रुप मे आए कबीर परमेश्वर जी ने 18 लाख महात्माओं को विश्वविख्यात काशी नगर में धार्मिक भंडारा करवाकर भोजन करा दिया। आज वही दिव्य धर्म भंडारा संत रामपाल जी महाराज जी के संचालन में देश के दस सतलोक आश्रमों में किया जा रहा है। निम्न आश्रमों में यह विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
  • सतलोक आश्रम, धनाना धाम, हरियाणा
  • सतलोक आश्रम, शामली, उत्तरप्रदेश
  • सतलोक आश्रम, कुरूक्षेत्र, हरियाणा
  • सतलोक आश्रम, सोजत, राजस्थान
  • सतलोक आश्रम, इन्दौर, मध्य प्रदेश
  • सतलोक आश्रम, भिवानी, हरियाणा
  • सतलोक आश्रम, धुरी, पंजाब
  • सतलोक आश्रम, मुंडका दिल्ली
  • सतलोक आश्रम, खमाणो, पंजाब
  • सतलोक आश्रम, जनकपुर, नेपाल

इस दौरान 24सो घंटे अखंड भंडारा व सदग्रंथ साहिब (अमर ग्रंथ) की वाणीयों का अखंड पाठ किया जाएगा।

You May Also Like

Rishi Parashara: पाराशर ऋषि ने अपनी पुत्री के साथ किया….

पाराशर ऋषि भगवान शिव के अनन्य उपासक थे। उन्हें अपनी मां से पता चला कि उनके पिता तथा भाइयों का राक्षसों ने वध कर दिया। उस समय पाराशर गर्भ में थे। उन्हें यह भी बताया गया कि यह सब विश्वामित्र के श्राप के कारण ही राक्षसों ने किया। तब तो वह आग बबूला हो उठे। अपने पिता तथा भाइयों के यूं किए वध का बदला लेने का निश्चय कर लिया। इसके लिए भगवान शिव से प्रार्थना कर आशीर्वाद भी मांग लिया।

भगवान कौन है?[Bhagwan Kaun Hai]: संत रामपाल जी भगवान है।

Table of Contents Hide भगवान कौन है? दो शक्तियां- सत्य पुरुष और…

Marne Ke Baad Kya Hota Hai: स्वर्ग के बाद इस लोक में जाती है आत्मा!

Table of Contents Hide Marne Ke Baad Kya Hota Hai: मौत के…

Kalyug Ka Ant: कलयुग का अंत कब और कैसे होगा जानिए

Table of Contents Hide Kalyug Ka Ant: वर्तमान में कलयुग कितना बीत…