Oppo Reno 7 5G के 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 28,999 रुपये है। इसकी बिक्री 17 फरवरी से होगी। Reno 7 5G और Reno 7 Pro 5G दोनों फोन को स्टालाइट ब्लैक और स्टाररेल्स ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा।
ओप्पो ने भारतीय बाजार में Oppo Reno 7 5G और Reno 7 Pro 5G को लॉन्च कर दिया है। Reno 7 5G और Reno 7 Pro 5G दोनों फोन पहले चीन में पिछले साल लॉन्च हो चुके हैं, हालांकि फोन के भारतीय वेरियंट अलग फीचर्स के साथ पेश किए गए हैं।
Oppo Reno 7 5G, Reno 7 Pro 5G की कीमत
Oppo Reno 7 5G के 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 28,999 रुपये है। इसकी बिक्री 17 फरवरी से होगी। वहीं Oppo Reno 7 Pro 5G के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 39,999 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री 8 फरवरी से होगी। Reno 7 5G और Reno 7 Pro 5G दोनों फोन को स्टालाइट ब्लैक और स्टाररेल्स ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा।
Oppo Reno 7 5G की स्पेसिफिकेशन
Oppo Reno 7 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 12 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है और प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 900 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।
Oppo Reno 7 5G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Oppo Reno 7 5G में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS, NFC, USB टाईप-C पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में 4500mAh की डुअल सेल बैटरी है जिसके साथ 65W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग है। फोन का वजन 173 ग्राम है।
Oppo Reno 7 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन
Oppo Reno 7 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 12 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है और प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। फोन में मीडियाटेक 1200-Max प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।
Oppo Reno 7 5G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 सेंसर है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। सेल्फी के लिए इसमें भी 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ कलर टेंपरेचर के लिए भी एक सेंसर दिया गया है।
Oppo Reno 7 5G में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS, NFC, USB टाईप-C पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में 4500mAh की डुअल सेल बैटरी है जिसके साथ 65W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग है। फोन का वजन 180 ग्राम है।
Also Read : WhatsApp Delete Message: खुशखबरी! WhatsApp गलत मेसेज भेजने की टेंशन खत्म
Also Read : Google Photos Locked Feature